एड़ी के दर्द का सबसे सामान्य कारण प्लांटर फैसिटिस है या एड़ी के प्लांटर फैसिया के ऊतक में सूजन है। इसके अलावा हील स्पर, मोटापे, स्ट्रेस, फ्रैक्चर, बर्साइटिस, एचलिस टेंडोनाइटिस जैसी कई स्थितियों के कारण एड़ी में दर्द हो सकता है।एड़ी में दर्द के कारण कई हो सकते हैं। यहां हम आपको एड़ी में दर्द का इलाज और घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। एडी और पैरों के दर्द का घरेलू इलाज:- अश्वगंधा:- एक चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण दूध के साथ ले ं। इसे लेने नियमित रूप से लेने पर दर्द में आराम मिलेगा। गर्म पानी:- गर्म पानी से भी पैरों के दर्द में आराम मिलता है, इसके लिए गर्म पानी में पैरों को लगभग 5मिनट तक रखें। दर्द में राहत मिलेगी। हल्दी का दूध:- हल्दी का दूध हर प्रकार के दर्द में लाभकारी होता है। गर्म दूध में 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिए।इस दूध को पीने से नींद भी अच्छी आती है। सिरका:- सिरका सूजन, मोदी और ऐठन आदि को ठीक करने में मदद करता है। एक बाल्टी गर्म पानी में दो बडे चम्मच सिरका और एक छोटा चम्मच नमक मिलाएं। इसमें अपने पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए डुबो कर रखें। इससे भी आपके पै...
Home remedies for clogged pores
आजकल हर व्यक्ति अपने चेहरे के प्रति बहुत ज्यादा सवेंदनशील है, इसलिए चेहरे की सुन्दरता बनाए रखने के लिए
कई तरह के प्रयास करते रहने के बावजूद भी चेहरे पर कोई ना कोई परेशानी बनी ही रहती है।
जैसे कि ब्लैक हेड्स ,व्हाइट हेड्स, रिंकल्स ,ओपन पोर्स आदि।
इन सब का कारण है चेहरे की अच्छी साफ -सफाई का न होना
प्रदूषण के कारण त्वचा का ये लचीलापन खो जाता है। ऐसे में चेहरे के रोमछिद्र खुल तो जाते हैं मगर बंद नहीं हो पाते। जिसके कारण ओपन पोर्स की समस्या होने लगती है जिसकी वजह से चेहरा भद्दा नजर आने लगता है ।
आज मैं आपको ओपन पोर्स को खत्म करने का आसान और घरेलू तरीका बताने जा रही हुं।
ओपन पोर्स (open pores) का उपाय:-
स्टिमिंग लेना:-
चेहरे पर बने ओपन कोर्स में जो गंदगी भरी होती है उसे बाहर निकालने के लिए चेहरे को स्टिमिंग की जरूरत होती है स्टिमिंग से चेहरे पर बनी गंदगी सब मेलट होकर बाहर आ जाती है।
स्टिमिंग के लिए एक बर्तन में पानी ले और उसमें नीम की पत्तियां या फिर 2-3 चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर डालें 5 से 10 मिनट तक अच्छे से उबाल लें, फिर सिर पर तोलिया लेकर 10 मिनट तक अच्छे से चेहरे को भाप लगाएं।
फेस पैक:-
चेहरे को स्टिमिंग लगाने के बाद हमें एक फेस पैक जरूरत होगी, फेस पैक बनाने के लिए हमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच पिसी हुई चीनी को शहद में मिला कर अच्छा पेस्ट बना लें ,इसमें पानी का प्रयोग नहीं करना है। शहद में ही पेस्ट बनाए। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें , फिर हल्के गुनगुने पानी से थोड़ा-थोड़ा चेहरे को गिला कर ले, अब धीरे-धीरे मसाज करें, मसाज करने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले। इसके बाद अपने चेहरे पर कोई भी उपयुक्त मॉइस्चराइज़र लगा सकते है।
यह आपके ओपन पोर्स की समस्या को खत्म करने में आपकी मदद करेगा और प्रदुषण मुक्त रखने में भी आपकी मदद करेगा।
इन दोनों स्टेप्स का आप हफ्ते में एक बार ही प्रयोग करें।
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें